
जबलपुर। सर्विसिंग करने दी गई कार को सुधीर मोटर संचालक ने बेच दी। कार मालिक की रिपोर्ट पर ग्वारीघाट पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि सुरेन्द्र कुमार पाठक पिता स्व.जीवन लाल पाठक (67) निवासी 23 आईडियल ग्रेड भीमनगर ग्वारीघाट रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 4903 को सर्विसिंग के लिये सुधीर मोटर का संचालक रोहित सोनी वाहन सर्विसिंग के लिए ले गया था, वापस नही किया। रोहित सोनी ने उक्त कार को किसी अन्य व्यक्ति को बेईमानी से बेच दिया है। पुलिस ने जांच के बाद रोहित सोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
