भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम मार्गों में से एक, रत्नागिरी तिराहा से आनंद नगर गुरुद्वारा तक के मार्ग पर नगर निगम ने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में सड़क किनारे वर्षों से जमे सब्जी, फल और अन्य सामान बेचने वाले ठेलों को हटाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई से सड़क के दोनों किनारों पर पसरा अस्थायी बाजार पूरी तरह से खाली हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। यह मार्ग, जो कि शहर के पूर्वी हिस्से को पश्चिमी हिस्से से जोड़ता है, हमेशा से ही यातायात के दबाव से जूझता रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में फल, सब्जी, कपड़े, खिलौने और अन्य छोटे-मोटे सामान बेचने वाले ठेले लगने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। पैदल चलने वालों के लिए भी सड़क पर चलना दूभर हो गया था, क्योंकि ठेलों और ग्राहकों की भीड़ के कारण फुटपाथ लगभग पूरी तरह से गायब हो चुके थे।
इनका कहना है
इस कार्रवाई में 4 ट्रक भर के सामन,सब्जिय़ा, फल आदि की सामग्री को ज़ब्त किया गया. इससे पूर्व सभी व्यापारियों को अपनी दुकाने हटाने को कह दिया गया था पर किसी ने निगम की नहीं सुनी जिसके बाद यह कदम उठाना पड़ा इन सभी का सामन 15दिनों के भीतर चालानी कार्रवाई के बाद इनसभी को लौटाया जाएगा
प्रीतेश गर्ग,अतिक्रमण दस्ता अधिकारी, नगर निगम भोपाल
