नशे में दौड़ती कारों का तांडव: 5 घायल

इंदौर:कनाड़िया थाना क्षेत्र में शराब के नशे और तेज रफ्तार का खतरनाक संगम देर रात एक भीषण सड़क हादसे का कारण बना. शिव शक्ति चौराहे के पास महाराष्ट्र बैंक के समीप दो कारें जोरदार टक्कर के बाद आपस में भिड़ गईं, जिसमें कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार का क्लीनर साइड पूरी तरह चकनाचूर हो गया.

आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गए और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. घायल अरविंद्र (38), हर्षित (30), मेहुल (38), पलकेश (18) और राज (22) हैं, जिनकी पहचान पुलिस ने उनके निवास स्थान के आधार पर की. चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस ने घटनास्थल से दोनों कारों में शराब की बोतलें और गिलास बरामद किए. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय दोनों वाहन चालक नशे में थे और गाड़ी में शराब पी जा रही थी.

हादसे के बाद कनाड़िया रोड पर अफरा तफरी का माहौल रहा. पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, ताकि यातायात बहाल किया जा सके. कनाड़िया थाना प्रभारी सहर्ष यादव का कहना है कि हादसे की पूरी जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है.

Next Post

एप्पल कंपनी के नकली एक्सेसरीज बेचते पकड़े गए दुकानदार, लाखों का माल जब्त

Thu Jan 8 , 2026
इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में कॉपीराइट उल्लंघन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एप्पल कंपनी के नकली मोबाइल एक्सेसरीज बेचने के मामले में एक दुकानदार सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये का नकली माल जब्त किया है.शिकायतकर्ता विशाल सिंह पिता […]

You May Like

Play sound