आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती उत्कृष्ट पत्रिकारिता सम्मान व संवाद 17 को

ग्वालियर: मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिष्ठित आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती उत्कृष्ट पत्रिकारिता सम्मान एवं संवाद 17 मई रविवार को दोपहर 12:30 बजे कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम के सामने स्थित बाल भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा।इस तारतम्य में आयोजन मंडल की बैठक आयोजित की गई जिसमें तय किया गया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार गौरव वल्लभ, मुख्य अतिथि जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. राजकुमार आचार्य होंगे।

अध्यक्षता मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के सचिव एवं मप्र उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश शुक्ला करेंगे।बैठक में पत्रकारिता सम्मान सहित कार्यक्रम में किए जाने वाले संवाद और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया। लिए गए निर्णय के अनुसार पत्रकारिता से संबंधित विभिन्न श्रेणियों में श्रेष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग प्रचार प्रमुख डॉ.निशांत शर्मा, कार्यक्रम संयोजक दीपक तोमर, सह संयोजकगण जोगेंद्र सेन, सुनील पाठक, विनोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Next Post

शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, सेंसेक्स 600 अंक उछला

Mon May 4 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन