अनियंत्रित ट्रक पलटा, चपेट में आने से चरवाहे की मौत

सतना : मैहर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रीवा रोड पर शुक्रवार की शाम उस वक्त भीषण सडक़ हादसा सामने आया जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसकी चपेट में सडक़ किनारे से गुजर रहा एक चरवाहा आ गया. जिसके चलते उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएच 30 के मैहर रीवा रोड पर लखवार क्षेत्र में टमस नदी और रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार की शाम दुर्घटना हुई. बताया गया कि लखवार वार्ड क्र. 23 के निवासी 58 वर्षीय रामसिया पटेल हर रोज की तरह अपनी भैंसों को चराने के बाद शाम होने पर वापस घर लौट रहे थे. वे भैंसों को हांकते हुए सडक़ किनारे चल रहे थे.

इसी दौरान मैहर से रीवा की ओर जा रहा ट्रक क्र. एनएल 01 ए जी 2515 अचानक अनियंत्रित हो गया. देखते ही देखते ट्रक लहराते हुए पलट गया और हाइवे से नीचे उतर गया. सडक़ किनारे मौजूद रामसिया ट्रक के नीचे दब गए. घटना होती देख आस पास के लोगों के बीच हडक़ंप मच गया और आनन-फानन में डायल 112 को सूचना दी गई. वहीं घटना होती देख ट्रक चालक वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया. दुर्घटना के चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजही रुक गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रुस्क्यू शुरु किया. लेकिन कोई रास्ता न देख मौके पर क्रेन बुलाई गई. क्रेन की मदद से जब ट्रक को किनारे किया गया तो नीचे दब ेरामसिया का शव बरामद हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया.
आश्वासन पर माने लोग
दुर्घटना के चलते परिजन सहित स्थानीय लोग खासी संख्या में एकत्रित हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार और सीएसपी मैहर मौके पर पहुंच गए. आक्रोशित लोगों से चर्चा करते हुए उन्हें समझाइस देने का प्रयास किया गया. इसी कड़ुी में रेडक्रास की ओर से 20 हजार रु की तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा कुछ कम हुआ. जिसके चलते लोग मार्ग से हटने को राजी हो गए. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Next Post

प्रसूता महिला को दी गई प्रोत्साहन राशि

Sat Aug 22 , 2026
बागली: सुरक्षित मातृत्व वंदना योजना के तहत महिलाओं के सुरक्षित प्रसव को सुनिश्चित किए जाने के हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। देवास जिला कलेक्टर के निर्देश अनुसार कोई भी महिला हीमोग्लोबिन की कमी से या अन्य सुविधा से वंचित न रहे इस योजना के तहत बागली सी बीएमओ […]

You May Like