इंदौर: चंदन नगर क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक कांच फिटिंग का काम करता था और नंदन नगर पावर हाउस के पास अपने परिवार के साथ रहता था. चंदन नगर थाना प्रभारी इंद्रमणी पटेल ने बताया कि मृतक मनीष, रिक्शा चालक अशोक का बेटा था. घटना सुबह करीब चार बजे हुई, जब मनीष ने घर की ऊपरी मंजिल पर फंदा लगाकर जान दे दी.
सबसे पहले मां सुनीता ने बेटे को लटका देखा और शोर मचाया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए, मृतक अविवाहित था. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों को एकत्रित किया जा रहा हैं, जिससे असल कारणों का पता चल सके.
