इज़रायल से 161 यात्रियों का पहला जत्था आज रात दिल्ली पहुंचेगा

नयी दिल्ली, 23 जून (वार्ता) ऑपरेशन सिंधु के तहत इज़रायल से 161 यात्रियों का पहला जत्था जॉर्डन के अम्मान के रास्ते सोमवार की रात यहां पहुंचेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रचार विभाग ने बताया कि इन 161 व्यक्तियों को इज़रायल से निकाला गया और सड़क मार्ग से जॉर्डन की राजधानी अम्मान ले जाया गया। अम्मान से भारतीय विमान भारतीय समयानुसार रात 1130 बजे दिल्ली पहुंचेगा।

Next Post

जर्जर हो रहा नगर पालिका का पुराना भवन,आए दिन कहीं ना कहीं से गिरता रहता है प्लास्टर

Mon Jun 23 , 2025
शाजापुर. नगर में यदि कहीं कोई जर्जर भवन है तो नगरपालिका की जिम्मेदारी है कि वह उक्त भवन को हटाने के लिए संबंधित को नोटिस जारी करें। इसके बाद भी यदि भवन नहीं हटाया जाए तो नगर पालिका स्वयं ही उक्त भवन को डिस्मेंटल कर देती है. गत वर्ष नगर […]

You May Like