पांच रात बंद रहेगा रेलवे फाटक क्रमांक 79

शुजालपुर,  नेशनल हाइवे 752 सी पर पुलिस चौकी चौराहे के सामने स्थित रेलवे फाटक क्रमांक 79 शुजालपुर यार्ड पर डामरीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते 31 जुलाई से 5 अगस्त तक प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक फ ाटक बंद रहेगा.

इस दौरान रेलवे प्रशासन ने हल्के और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं. वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर रेलपथ शुजालपुर ने इस संबंध में एसडीएम शुजालपुर को पत्र भेजकर फ ाटक पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफि क पुलिस की तैनाती का अनुरोध किया है. रेलवे के अनुसार मरम्मत कार्य के दौरान आवश्यकता अनुसार एक से दो घंटे के अंतराल पर रेलवे से अनुमति मिलने पर फ ाटक को कुछ समय के लिए खोलकर यातायात निकाला जाएगा. फाटक बंद रहने की अवधि में हल्के वाहन अंडरब्रिज से होकर गुजर सकेंगे, जबकि भारी वाहनों को रेलवे फ ाटक क्रमांक 78 कमलिया बायपास मार्ग से आवागमन करना होगा. रेलवे प्रशासन ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए सक्षम अधिकारियों से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है. यात्रियों एवं वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सहयोग करने की अपील की गई है.

Next Post

40 किलोमीटर मेगा तिरंगा दौड़ पूरी कर सिंगरौली के अंजनी ने पेश की मिसाल

Fri Jul 31 , 2026
सिंगरौली । सिंगरौली के युवा धावक अंजनी कुमार ने तिरंगा हाथ में लेकर 40.01 किलोमीटर की मेगा तिरंगा दौड़ पूरी कर जिले का गौरव बढ़ाया है। एनसीएल कर्मचारी श्रवण कुमार के पुत्र अंजनी ने 28 जुलाई को भोपाल के तात्या टोपे टीटी नगर स्टेडियम में बिना रुके यह चुनौतीपूर्ण दौड़ […]

You May Like