शरीर की व्याधि प्रकृति के माध्यम से दूर करने की क्षमता दी है ईश्वर ने – मोहन

भोपाल, 20 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि मानव शरीर में आने वाली व्याधि प्रकृति के माध्यम से दूर करने की क्षमता ईश्वर ने प्रदान की है।

डॉ यादव ने यहां “आयुर्वेद पर्व 2025” के तहत राष्ट्रीय सेमीनार और आरोग्य मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ यादव ने कहा कि आयुर्वेद वाले जानते हैं कि जब हमारे शरीर में व्याधि आती है, तो परमात्मा ने प्रकृति के माध्यम से इसे दूर करने की औषधि भी प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली हमारे स्वस्थ जीवन का आधार है। आयुर्वेद हमारी भारतीय चिकित्सा पद्धति का आधार है। भारतीय आयुर्वेद की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता इस बात का प्रमाण है कि वर्तमान काल में भी स्वस्थ जीवन एवं रोगों के उपचार में यह अत्यंत प्रभावशाली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भी अपने नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आयुर्वेद जैसी पारंपरिक भारतीय चिकित्सा प्रणालियों को निरंतर बढ़ावा दे रही है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

Next Post

मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं के आवेदनपत्र भरना प्रारंभ

Mon Jan 20 , 2025
भोपाल, 20 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड की सत्र 2025 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और12वीं उर्दू माध्यम की परीक्षाओं के आवेदनपत्र भरने की सुविधा अधिकृत अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से आज से 31 मार्च तक एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आवेदन-पत्रों में त्रुटि […]

You May Like