पुलिस ने नागरिकों को किया नशे के विरुद्व जागरुक 

आष्टा। अनुभाग अंतर्गत नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत थाना आष्टा, पार्वती, जावर एवं सिद्दीकगंज द्वारा कस्बा क्षेत्र में पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अभियान अंतर्गत ग्राम बमुलिया रायमल, जावर एवं वेदांश केयर अस्पताल सिद्दीकगंज में आमजन, पेशेंट, डॉक्टर, किसान, व्यापारी एवं नागरिक से जन सवांद आयोजित कर नशे के दुष्प्रभाव, नशा मुक्त जीवन के लाभ एवं नशे को सामाजिक, मानिसक, आर्थिक एवं शारीरिक समस्या के रूप मे प्रदर्शित किया गया है. नशे की लत छुडवाने के लिए पुर्नवास केन्द्र व चिकित्सीय सहायता लेने की समझाईश दी गई कार्यक्रम में शार्ट फिल्म, वीडियो, रील दिखाकर एवं बैनर, पोस्टर लगाकर तथा प पलेट वितरित कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया.

Next Post

अपर मुख्य सचिव ने किया जल प्रदाय योजनाओं का निरीक्षण

Fri Jul 31 , 2026
सीहोर। पंचायतीराज विभाग की अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी, प्रबंध संचालक केवीएस चौधरी एवं पंचायती राज आयुक्त छोटे सिंह ने ग्राम पचामा एवं ग्राम पिपलिया मीरा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित एकल ग्राम जल प्रदाय योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने ग्रामों में संचालित जल व्यवस्था का जायजा लिया […]

You May Like