
जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं माढोताल पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त युवती सहित दो आरोपी गिरफ्तार किए, जिनके कब्जे से एक लाख 52 हजार का गांजा जप्त किया गया।
टीआई नीलेश दोहरे ने बताया कि ग्रीनसिटी पुल, दीनदयाल बस स्टेण्ड के पास एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये शायना खान 21 वर्ष निवासी सरकारी क्वाटर ब्लाक ए लेमा गार्डन गाजीमिया दरगाह के पीछे गोहलपुर एंव देवेन्द्र सोंधिया 31 वर्ष निवासी मेडिकल कालेज गढ़ा को पकड़ा गया। ट्राली बैग के अंदर कुल 7 किलो 590 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 52 हजार रूपये का होना पाया गया।
