सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट करने पर होगी सख्त कार्रवाई: इंदौर पुलिस जारी की एडवाइजरी

इंदौर। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा शहरवासियों को सतर्क करते हुए एक अहम एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, झूठी, आपत्तिजनक या अवैधानिक जानकारी का प्रसारण, शेयरिंग अथवा पोस्टिंग न की जाए।

 

एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया पर नजर रखने वाली मॉनिटरिंग टीम लगातार सक्रिय है और किसी भी प्रकार की अफवाह, नफरत फैलाने वाली पोस्ट या गैरकानूनी सामग्री पर पैनी नजर रखे हुए है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी जानकारी को बिना सत्यापन के न पोस्ट करें और न ही फारवर्ड करें। पुलिस कमिश्नरेट ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार की सामग्री प्रसारित करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी व विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल एक वर्ष बढाया गया

Wed May 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 मई (वार्ता) सरकार ने केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल आगामी 24 मई से एक वर्ष के लिए और बढा दिया है। केन्द्रीय कार्मिक , जन शिकायत और प्रशिक्षण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सीबीआई के […]

You May Like