गौमाता को गौ-सेवकों ने ठेले में ले जाकर कराया उपचार

सीधी: कलेक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारी भले ही यह बोल रहे हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग में पशुओं को लेकर व्यवस्था कराई जाएगी लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं देखी जा रही है। इसी तरह का नजारा शनिवार एवं रविवार की रात करीब 1:30 बजे सम्राट चौराहा के पास देखने को मिला, जहां कोतर कला में अज्ञात वाहन ने गौमाता को टक्कर मार दी और तड़पता हुआ छोड़कर भाग गया।

रात का समय होने के कारण जब किसी भी सरकारी या स्थानीय हेल्पलाइन से कोई मदद या एम्बूलेंश की सुविधा नहीं। मिली तो गौसेवकों ने फैसला लिया कि हम उन्हें मरते हुए नहीं देख सकते। हमारे पास साधन नहीं था फिर भी गौमाता को हांथ ठेले में लेकर पशु अस्पताल में ले जाया गया। इस दौरान शिवेन्द्र गुप्ता, उमेश गुप्ता, विकास गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, आशीष गुप्ता, शिब्बू गुप्ता, मोहित गुप्ता, केशव मिश्रा सहित सभी का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

Next Post

नेपाल की भीषण बाढ़ में मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज वी. शिवज्ञानम के लापता होने के बाद, दिल्ली तमिल एडवोकेट्स एसोसिएशन ने सीजेआई से मदद की गुहार लगाई है

Mon Aug 31 , 2026
नई दिल्ली, नेपाल में आई भयंकर आपदा और बाढ़ के बीच मद्रास हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जस्टिस वी. शिवज्ञानम के लापता होने की खबर सामने आई है। वे तीर्थयात्रियों के एक समूह के साथ नेपाल गए थे और 26 अगस्त के बाद से उनका […]

You May Like