भीड़ नियंत्रण में इंदौर पुलिस का नवाचार,विशेष ड्रोन से होगी भीड़ नियंत्रण के लिए निगरानी

इंदौर।प्रदेश में पहली बार भीड़ नियंत्रण के लिए एक विशेष ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है। आज अनंत चतुर्दर्शी में भीड़ नियंत्रण व निगरानी के लिए इंदौर पुलिस इसका उपयोग कर रहा है। इस ड्रोन की विशेषता यह है कि इसमें पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम भी इनबिल्ट है। जो जमीन से 120 मीटर ऊपर से भी अनाउंस कर सकता है। साथ ही 2 से 5 किमी.की रेंज तक इसका कैमरा प्रभावी निगरानी योग्य है। यह ड्रोन लगातार 40 मिनट तक उड़ान भर सकता है। इसके अलावा यह ज़ूम कैमरा और सर्च लाइट यूक्त है। आज कलेक्टर श्री आशीष सिंह और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री अमित सिंह ने इस विशेष ड्रोन का झांकिया निकलने से पूर्व कृष्णपुरा छत्री स्थल पर परीक्षण किया। इस विशेष ड्रोन को ड्रोन स्टार्क के नाम से भी जाना जाता है।

Next Post

छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए स्टेशनों पर सहायता केंद्र स्थापित करने की मांग

Sat Sep 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई के पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंप कर छठ महापर्व के पावन अवसर पर व्रतधारियों और श्रद्धालुओं […]

You May Like