
शाजापुर, जिले के मोहन बड़ोदिया विकासखंड में भारी बारिश के कारण शिक्षकों को जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है. एकीकृत शासकीय हाई स्कूल नौलाया के पास स्थित नाले में पानी भरने से मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया है. शासन की ई अटेंडेंस व्यवस्था के चलते शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचकर उपस्थिति दर्ज करनी होती है. बुधवार को स्कूल के प्राचार्य गोकुल प्रसाद कुलमिया और अन्य स्टाफ सदस्य उफनता नाला पार करते हुए विद्यालय पहुंचे. उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान नाले का पानी सडक़ पर आ जाता है, जिससे आवागमन बेहद खतरनाक हो जाता है. इसके बावजूद वे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो.
