सीएम डॉ. यादव ने नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट नागपुर का किया दौरा, व्यवस्थाओं को सराहा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नागपुर स्थित नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के विभिन्न क्लिनिकल विभागों में जाकर डॉक्टरों और स्टाफ से संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिकित्सकों की सेवाभावना और स्टाफ द्वारा मरीजों की देखभाल के प्रति समर्पण भावना की सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश से आए उन मरीजों से भी मुलाकात की जो एनसीआई में उपचाररत हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मरीजों और उनके परिजन से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की ओर से उपचार करवा रहे नागरिकों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

इंस्टिट्यूट के जनरल सेक्रेटरी और सीईओ श्री शैलेश जोगलेकर तथा मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आनंद पाठक ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को संस्थान के विकास और मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही समग्र कैंसर उपचार सेवाओं की जानकारी दी।

Next Post

'अजीब प्रक्रियाओं' के साथ हो रहा बंगाल एसआईआर, व्हाट्सऐप पर भेजे जा रहे दिशानिर्देश

Mon Jan 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में ‘बेहद अजीब’ प्रक्रियाओं का पालन हो रहा था और एसआईआर से जुड़े गंभीर दिशानिर्देशों का आदान-प्रदान व्हाट्सऐप के ज़रिये हो रहा था। […]

You May Like