दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़ और पन्ना में आवास योजना की धीमी गति पर कमिश्नर सुचारी नाराज

सागर। मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के सागर संभाग में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर इस योजना का लाभ जरूरतमंद आवासहीन परिवारों को दिलाने के निर्देश कमिश्नर अनिल सुचारी ने ने नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को दिए हैं । कमिश्नर ने सागर संभाग के दमोह निवाड़ी, टीकमगढ़ और पन्ना जिले में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के क्रियान्वयन की स्थिति ठीक नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त जिलों के कलेक्टरों से दूरभाष पर चर्चा कर निर्देश दिए कि वे प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के हितग्राहियों के अनुमोदित आवेदनों की कार्ययोजना तैयार कर शासन को प्रेषित करें तथा स्वीकृति उपरांत इस अतिमहत्वपूर्ण योजना का लाभ पात्र हिताग्रहियों को प्राथमिकता के साथ दिलाना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज नगरीय प्रशासन विभाग के संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।

बैठक में कमिश्नर ने नगरीय क्षेत्रों में पेयजल की क्या स्थिति है, इसकी समुचित जानकारी मुझे तत्काल निर्धारित प्रारूप में मुहैया कराएं। कमिश्नर ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में किसी भी स्थिति में पेयजल की कमी नहीं होना चाहिए।नगरीय क्षेत्रों की साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में सड़कों, नालियों, सार्वजनिक स्थलों की समुचित साफ-सफाई होना चहिए। नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छ और सुंदर वातावरण होना चाहिए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों के बगीचों, सार्वजनिक स्थलों, नालियों, सड़कों की सतत रूप से साफ-सफाई कराएं और नगरों को स्वच्छ और सुंदर बनाएं। साथ ही नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित भी करें। आगामी बर्षाकाल में नगरीय क्षेत्रों में वृहद स्तर पर पौधरोपड़ की कार्ययोजना बनाने के निर्देश देते हुए कमिश्नर ने कहा कि आगामी वर्षाकाल में पौधरोपड़ करने के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार की जाए और वर्षाकाल में वृहद स्तर पर पौधरोपड़ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कमिश्नर ने नगरीय क्षेत्रों में जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक कुओं की साफ सफाई कराएं तथा लोगों को पानी को स्वच्छ रखने के लिए भी जागरुक करें।

 

 

Next Post

​हक की लड़ाई: धसेड में जुटी आदिवासी समाज की शक्ति

Thu Apr 9 , 2026
सारनी। अर्चना पोरते के आगमन से बना उत्सव जैसा माहौल,सारनी से लगे ग्राम पंचायत धसेड स्थित दंड देव नगरी में आदिवासी अधिकारों को लेकर आयोजित बैठक ने पूरे क्षेत्र में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की पूर्व सदस्य अर्चना पोरते के आगमन पर […]

You May Like