11 सौ कलशधारी महिलाओं ने लगाए यज्ञ शाला के फेरे

जबलपुर: जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर मझौली के पहले इंद्राना (कापा) में विशाल मैदान पर श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का विशाल कलश शोभायात्रा से सात दिवसीय धार्मिक आयोजन सोमवार से शुरू हुआ। आयोजन में इंद्राना, कापा सहित आस पास के अनेकों गांव के ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिला।

गुरूदेव लोढ़ा पहाड़ महाराज के सानिध्य में स्थानीय और आस पास के क्षेत्र के पीले वस्त्रों में सिर पर कलश धारण कर ग्यारह सौ महिलाओं के साथ विशाल यज्ञ शाला के तीन परिक्रमा लगाकर धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुए ।जानकारी के अनुसार श्री श्री बाल संत सिद्धन धाम लोढ़ा पहाड़ महाराज सिहोरा के मार्गदर्शन में यज्ञ शुरू हो गया है। यज्ञ स्थल में 108 हवन कुंड सहित विशाल यज्ञ शाला, श्रीराम कथा, भोजन भंडारा प्रसादि के विशाल पंडाल बनाए गए है ।
सौ ग्रामों से पहुंचे हजारों भक्त
सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के शुरुआत में आस पास के सौ ग्रामों से हजारों लोग के पहुंचने से इंद्राना अब धर्म धानी बन चुकी है। विशाल कलश शोभायात्रा में भगवान शिव पार्वती, श्रीरामचंद्र, गुरूदेव, हनुमान जी सहित अन्य मनमोहक झांकियां भी शामिल रहीं। जो कि आकर्षण का केंद्र रहीं।

Next Post

सी.एम. हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में नगर निगम ने छटवीं बार बाजी मारी

Tue Apr 21 , 2026
जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की मेहनत, सतत् प्रयास एवं मॉनिटरिंग के एक बार फिर सुखद परिणाम सामने आए हैं। सी.एम. हेल्पलाइन के माध्यम से नगर निगम को प्राप्त अधिकांश शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर नगर निगम ने वेटेज स्कोर के आधार पर 98.95 प्रतिशत प्राप्त कर प्रदेश में जबलपुर नगर […]

You May Like