ग्वालियर निगम परिषद में महापौर ने प्रस्तुत किया पच्चीस अरब, तेरह करोड़ का बजट

ग्वालियर। महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने आज वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये निगमायुक्त द्वारा प्रेषित आय-व्यय पत्रक में आय रूपये 23,44,78,36,000 (तेईस अरब, चवालीस करोड़, अठत्तर लाख, छत्तीस हजार) में समुचित कमी/वृद्धि कर रूपये 25,13,32,55,000/- (पच्चीस अरब, तेरह करोड़, बत्तीस लाख, पचपन हजार) की आय तथा आयुक्त द्वारा प्रस्तावित व्यय रूपये 23,20,17,69,000/- (तेईस अरब, बीस करोड़, सत्रह लाख, उन्हत्तर हजार) में समुचित कमी/वृद्धि कर रूपये 24,88,67,60,000 (चौबीस अरब, अठासी करोड़, सढ़सठ लाख, साठ हजार) का व्यय तथा रक्षित निधि आय का 5 प्रतिशत रूपये 24,54,46,700 (चौबीस करोड़, चौवन लाख, छियालीस हजार, सात सौ) सम्मिलित करते हुए कुल आय रूपये 25,13,32,55,000/- (पच्चीस अरब, तेरह करोड़, बत्तीस लाख, पचपन हजार) दर्शाते हुए शुद्ध आधिक्य रूपये 10,48,300/- (दस लाख, अढ़तालीस हजार, तीन सौ) का बजट प्रस्तुत किया। बजट प्रस्तुतिकरण उपरांत सभापति मनोज सिंह तोमर ने बजट पर संशोधन प्रस्ताव लगाने हेतु 28 फरवरी को शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया तथा संशोधन प्रस्तावों पर चर्चा हेतु बैठक 7 मार्च दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित की गई।

महापौर द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट में बताया गया कि आय रूपये 23,44,78,36,000/- (तेईस अरब, चवालीस करोड़, अठत्तर लाख, छत्तीस हजार) तथा व्यय रूपये 23,20,17,69,000/- (तेईस अरब, बीस करोड़, सत्रह लाख, उन्हत्तर हजार) एवं राजस्व आय की 5 प्रतिशत रक्षित निधि रुपये 24,26,40,750/- (चौबीस करोड़, छब्बीस लाख, चालीस हजार, सात सौ पचास) सम्मिलित कर कुल आय रुपये 23,44,78,36,000/- (तेईस अरब, चवालीस करोड़, अठत्तर लाख, छत्तीस हजार) दर्शाते हुये शुद्ध आधिक्य रूपये 34,26,250/- (चौंतीस लाख, छब्बीस हजार, दो सौ पचास) का बजट मेयर इन कांउसिल के विचारार्थ प्रस्तुत हुआ था।

मेयर-इन-कांउसिल द्वारा बजट प्रस्तावों पर गम्भीरतापूर्वक विचारोपरान्त आयुक्त द्वारा प्रस्तावित आय रूपये 23,44,78,36,000/- (तेईस अरब, चवालीस करोड़, अठत्तर लाख, छत्तीस हजार) में समुचित कमी/वृद्धि कर रूपये 25,13,32,55,000/- (पच्चीस अरब, तेरह करोड़, बत्तीस लाख, पचपन हजार) की आय तथा आयुक्त द्वारा प्रस्तावित व्यय रूपये 23,20,17,69,000/- (तेईस अरब, बीस करोड़, सत्रह लाख, उन्हत्तर हजार) में समुचित कमी/वृद्धि कर रूपये 24,88,67,60,000/- (चौबीस अरब, अठासी करोड़, सढ़सठ लाख, साठ हजार) का व्यय तथा रक्षित निधि आय का 5 प्रतिशत रूपये 24,54,46,700/- (चौबीस करोड़, चौवन लाख, छियालीस हजार, सात सौ) सम्मिलित करते हुए कुल आय रूपये 25,13,32,55,000/- (पच्चीस अरब, तेरह करोड़, बत्तीस लाख, पचपन हजार) दर्शाते हुए शुद्ध आधिक्य रूपये 10,48,300/- (दस लाख, अढ़तालीस हजार, तीन सौ) का बजट सर्वसम्मति से वर्ष 2025-26 के लिये प्रस्तावित किया गया है। जिसमें ग्वालियर नगर के विकास का ध्यान रखा जाकर ही प्रावधान प्रस्तावित किये गए है।

Next Post

महान कोल माईन्स में लगेगा जे.के सीमेंट का उद्योग

Fri Feb 21 , 2025
9 सौ 80 हेक्टयर भूमि के लिए खनिपट्टा के लिए दिया है आवेदन, सबसे ज्यादा वनभूमि होगी प्रभावित नवभारत न्यूज सिंगरौली 20 फरवरी। महान कोल माईन्स में एक और बड़ा उद्योग लगने वाला है। जे.के सीमेंट लिमिटेड के लिए आवेदन पत्र दिया गया है। जहां भूमि आरंक्षित करने के लिए […]

You May Like