CM डॉ यादव गणेश चतुर्थी कार्यक्रम में शरीक हुए

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुलमोहर कॉलोनी में आयोजित शिवाजी फाउंडेशन और श्रीगणेश उत्सव समिति के गणेश चतुर्थी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने गुलमोहर गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित प्रदर्शनी और झांकी का अवलोकन किया और इस प्रयास की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना सराहनीय है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल पड़ोसी देशों बल्कि विश्व को भारत की शक्ति से परिचित कराया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का पगड़ी और पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री व समिति संरक्षक नरेंद्र शिवाजी पटेल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना और आरती की। कार्यक्रम में युवाओं ने गणेशजी की आराधना और समूह नृत्य प्रस्तुत किए। जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Next Post

पुलिस ने हैदर अली को आरोप मुक्त किया

Fri Sep 5 , 2025
लंदन, (वार्ता) पिछले महीने बलात्कार के संदेह में ब्रिटेन की ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस (जीएमपी) द्वारा गिरफ़्तार किए गए पाकिस्तानी बल्लेबाज हैदर अली को आरोप मुक्त कर दिया गया है। गिरफ़्तारी के बाद हैदर को जमानत मिल गई थी, हालांकि वह अब यूके छोड़कर जाने के लिए स्वतंत्र हैं। जीएमपी ने […]

You May Like