सड़क किनारे जगह फिर भी खेतों में खंभे क्यों? बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अदनान खान सलामतपुर। सांची क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा 33 केवी हाईटेंशन लाइन के लिए किसानों के खेतों के बीचों-बीच विद्युत पोल खड़े किए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। किसानों का आरोप है कि यह कार्य एक निजी होटल परियोजना को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जबकि इससे उनकी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है।

यह भी बताया गया है कि विद्युत नियामक आयोग के पूर्व निर्णय में वीआईपी लाइन को नगर क्षेत्र के बाहर किसी को भी न देने का उल्लेख है, इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही है।

किसानों का कहना है कि खेतों के बीच से गुजरने वाली यह लाइन भविष्य में खतरा बन सकती है, क्योंकि 24 घंटे चालू रहने वाली हाईटेंशन लाइन से फसलों में करंट फैलने की आशंका बनी रहेगी। इससे उत्पादन और किसानों की सुरक्षा दोनों प्रभावित हो सकती हैं।

इस मामले में किसानों कमलकिशोर पटेल, राजेश पटेल, सोनू पटेल ने खेतों से खंबे खडे होने पर आपत्ति जताई है। तथा संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर मांग की है कि उक्त लाइन को खेतों के बीच से हटाकर सड़क किनारे से निकाला जाए, ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने कहा जब सडक किनारे खंबे खडे करने के लिए भूमि रिक्त हैं तब खेतों मे खंबे खडे करना समझ से परे दिखाई दे रहा है किसानों ने बताया कि इस मामले में हम शीघ ही कलेक्टर को अवगत करा कर समस्या हल करने का प्रयास करेंगे। प्रशासन की जांच और किसानों की चेतावनी के बीच अब यह देखना होगा कि समाधान किस दिशा में निकलता है।

इनका कहना है।

जहां-जहां पोल खड़े किए जा रहे हैं, उसकी जांच कराई जाएगी और किसानों की शिकायतों का परीक्षण किया जाएगा। तथा विद्युत वितरण कंपनी अधिकारियों से भी चर्चा की जायेगी

ललित सक्सेना, नायब तहसीलदार सांची।

कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है,तथा खंबे मेढ पर खडे किये जा रहे है। भविष्य में घटना को देखते हुए केबल लाइन डाली जा रही है। फिर भी यदि कहीं समस्या सामने आती है तो मौके पर निरीक्षण कर उचित समाधान निकाला जाएगा।

मनीष श्रीवास्तव, जेई विद्युत वितरण कंपनी सांची।

Next Post

अक्षय तृतीया पर होगा निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, तैयारियां तेज

Sun Apr 12 , 2026
सिलवानी। जिला साहू समाज रायसेन मध्य प्रदेश तेलिक साहू सभा के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन इस वर्ष 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ग्राम खैरी जयपुरा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। सम्मेलन की […]

You May Like