नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा नया संबल: सीएम डॉ यादव 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयासों से लागू किया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से आधी आबादी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा और उन्हें समाज में अधिक सम्मान व अवसर प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पहल महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी दिलाने का है।

डॉ यादव ने विश्वास जताया कि इस कानून से महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति मजबूत होगी तथा देश के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

Next Post

लोकसभा में गृह मंत्री शाह का बयान: लोकतंत्र को खत्म करने की किसी में ताकत नहीं, परिसीमन के बाद दक्षिण की सीटें 129 से बढ़ कर 175 हो जाएंगी

Thu Apr 16 , 2026
नई दिल्ली। ग्रह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चल रही चर्चा के दौरान विपक्ष के आरोपों के बीच हस्तक्षेप करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र को खत्म करने की किसी में ताकत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति […]

You May Like