फार्म हाउस में हथियारों के साथ पार्टी: दिल्ली का बदमाश पकड़ाया, लापरवाही पर संचालिका पर भी FIR

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी स्थित अनुभूति फार्म हाउस पर पुलिस ने दबिश के दौरान दिल्ली के एक बदमाश को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया, वहीं फार्म हाउस में नियमों की अनदेखी मिलने पर संचालिका के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किया गया है.पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फार्म हाउस में संदिग्ध लोग हथियारों के साथ ठहरे हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी.

कार्रवाई के दौरान परिसर में खड़ी दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. मौके से दिल्ली में रहने वाला सूरजभान सिंह को गिरफ्तार किया है, जो फार्म हाउस के अंदर शराब पीते हुए मिला. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुद को ट्रैवल्स व्यवसाय से जुड़ा बताया और सुरक्षा के लिए हथियार रखने की बात कही, लेकिन पुलिस उसकी इस दलील की गंभीरता से जांच कर रही है.
पुलिस ने सभी फार्म हाउसों की जांच के दिए निर्देश
जांच में यह भी सामने आया कि फार्म हाउस की संचालिका अर्चना सिंह द्वारा ठहरने वाले लोगों का कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा था और न ही स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी जा रही थी. इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए पुलिस ने संचालिका के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है. मामले में डीएसपी मुख्यालय उमाकांत चौधरी का कहना है कि जांच की जा रही है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात की योजना से तो इंदौर नहीं आया था. इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के सभी फार्म हाउसों की सघन जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके. पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया

Next Post

मोरवा में मूकबधिर युवक की बेरहमी से मारपीट, अस्पताल में भर्ती

Sat Apr 4 , 2026
छतरपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोरवा में एक मूकबधिर युवक के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी पूरन अहिरवार देर रात अपने खेत की रखवाली कर रहा था, तभी अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया और बेरहमी […]

You May Like