आंगनबाड़ी से लौटते दो मासूम बहे, एक का शव बरामद, दूसरा लापता

मंडला : मंडला मुख्यालय से महज़ 20 किलोमीटर दूर स्थित किंद्री नाला गुरुवार को दो मासूम बच्चों के लिए मौत की धारा बन गया। आंगनवाड़ी से जाते समय तेज बहाव के बीच दोनों बच्चे नाले में गिरकर बह गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल सूचना दी, जिसके बाद गोताखोरों की टीम पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ।

अब तक की जानकारी के अनुसार, एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।जिले में भारी वर्षा के कारण प्रशासन द्वारा नदी-नालों के पास चेतावनी सूचना पट्ट व बैनर लगाए गए थे। बावजूद इसके, आंगनवाड़ी की लापरवाही और समय पर बच्चों को सुरक्षित छोड़ने में विफलता ने दो परिवारों का संसार उजाड़ दिया।

स्थानीय लोग इस त्रासदी को “मानव-निर्मित दुर्घटना” बता रहे हैं घटना की जानकारी मिलते ही किंद्री क्षेत्र में मातम पसर गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आंगनवाड़ी प्रशासन के खिलाफ गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बच्चों को नाला पार कराने के दौरान कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था।

Next Post

पुलिस कमिश्नरेट स्थित सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र का लोकार्पण

Thu Jun 26 , 2025
इंदौर:हमारे देश की प्राचीन सोच को नूतन नवीन रूप से कायम कर समाज में आत्मीयता पूर्ण माहौल बनाने के लिए मध्यस्थता की वर्तमान समय की मांग हैं. यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में देश के पहले पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में स्थित सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र के लोकार्पण के […]

You May Like