महिला का पर्स झपटने वाले आरोपी गिरफ्तार

सीहोर. कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को महिला का पर्स झपटने के मामले में गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की है. जानकारी के अनुसार फरियादी रौनक अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन बाइक सवार युवक खंजाची लाइन से मेरी मां का पर्स झपट कर ले गए. जिसमें एक मोबाईल, चश्मा व 1500 रुपए नगद थे. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की. आरोपियोंके नाम कासिम खान आ. जावेद खान निवासी जनशेदनगर कस्बा, मोहम्मद आसिफ आ. मोहम्मद सलीम, अयान खान आ. नूर खान हैं. आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. आरोपियों से पर्स, मोबाईल और रुपए एवं घटना में प्रयुक्त बाइक जप्त की. आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया.कार्यवाही में थाना प्रभारी रविन्द्र यादव, किरण सिंह राजपूत, पंकज यादव, हमीरसिंह राजपूत, कमलेश परोचे, मुकेश सोनी की भूमिका रही.

Next Post

तत्काल टिकट-सिम कार्ड से लेकर तत्काल टिकट तक के लिये ऑथेंटिकेशन है जरूरी

Sat Jun 14 , 2025
ग्वालियर। डुप्लीकेसी और अन्य फर्जीवाड़े से बचाव के लिये कई सरकारी विभाग, बैंक और यहां तक कि टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां भी अब आधार ऑथेंटिकेशन के माध्यम से सिम कार्ड जारी करती है। यहां तक कि अव नये नियम के तहत रेलवे का तत्काल टिकट कराने के लिये भी आईआरसीटीसी […]

You May Like