CM डॉ यादव की विदेश यात्रा से उज्जैन को मिला निवेश और रोजगार का तोहफा

उज्जैन।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुबई और स्पेन यात्रा से लौट आए हैं, वह दिल्ली से रीवा होते हुए उज्जैन पहुंचे और सीधे महका मंदिर पहुंचे। सीएम की विदेश यात्रा उज्जैन और मध्यप्रदेश के लिए विकास और रोजगार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुई। बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर विदेश रवाना हुए मुख्यमंत्री जब लौटे, तो अपने साथ वैश्विक निवेश की संभावनाओं की सौगात भी लाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विदेशी कंपनियों के शीर्ष पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर मध्यप्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों को प्रस्तुत किया। इस दौरान स्पेन की नामी कंपनी रॉका ग्रुप ने देवास में अपने प्लांट विस्तार की जानकारी दी, जहां पहले से ही 400 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है।

मुख्यमंत्री की इस यात्रा से उज्जैन शहर को वेलनेस और पर्यटन उद्योग में वैश्विक पहचान मिलने की राह मिल गई है। अरबिंदो हॉस्पिटल, रॉयल ऑर्किड होटल, शतायु आयुर्वेद, लाभम ग्रुप, एरा हॉस्पिटैलिटी, जिंदल नेचरक्योर और हार्टफुलनेस जैसी नामचीन संस्थाओं ने उज्जैन में निवेश का भरोसा जताया है।

विक्रम उद्योग पुरी, आईटी पार्क, मेडिसिटी, सिक्स लेन एयरपोर्ट और मेट्रो जैसे प्रोजेक्ट्स पहले ही उज्जैन को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं। ऐसे में इस ताजा निवेश का असर रोजगार सृजन और आर्थिक मजबूती पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

डॉ. यादव का यह प्रयास धर्म, अध्यात्म और उद्योग का अद्वितीय संगम है, जो उज्जैन को न केवल आध्यात्मिक राजधानी बनाए रखेगा, बल्कि उसे आर्थिक समृद्धि की दिशा में भी अग्रणी बनाएगा।

Next Post

हसीना को कभी माफ़ नहीं किया जा सकता : बीएनपी

Sun Jul 20 , 2025
ढाका, 20 जुलाई (वार्ता) बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने रविवार को कहा कि अपदस्थ शेख हसीना को जुलाई के जन विद्रोह के दौरान हुई हत्याओं और क्रूरताओं के लिए कभी माफ़ नहीं किया जा सकता। उन्होंने “जन विद्रोह 2024 -सदाबहार स्मृतियाँ” नामक एक कार्यक्रम […]

You May Like