
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में बताई जा रही है।
