एनएचडीसी ओंकारेश्वर पावर स्टेशन में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का समापन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

ओंकारेश्वर, एनएचडीसी लिमिटेड के ओंकारेश्वर पावर स्टेशन, सिद्धवरकूट में 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ संपन्न हो गया है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत 26 अक्टूबर को एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा एनएचडीसी के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र गुप्ता द्वारा वीडियो वेब कास्टिंग के माध्यम से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाकर की गई थी।

‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर आयोजित हुईं कई प्रतियोगिताएं

इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मुख्य विषय “सत्यनिष्ठा से समृद्धि – Probity for Prosperity” रखा गया था। इस दौरान कर्मचारियों के लिए निबंध, केंद्रीय सतर्कता आयोग से जुड़े विषयों पर प्रश्नोत्तरी (क्विज), वाद-विवाद और काव्य पाठ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही एनएचडीसी परिवार की महिलाओं के लिए काव्य पाठ और बच्चों के लिए ड्राइंग व कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्थान ने सामाजिक सहभागिता बढ़ाते हुए जवाहरलाल नेहरू शासकीय महाविद्यालय बड़वाह और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोगांवा के विद्यार्थियों के बीच भी भाषण प्रतियोगिता आयोजित की।

समापन समारोह में अधिकारियों ने दी सीख

परियोजना प्रमुख श्री धीरेंद्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान श्री द्विवेदी ने ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर व्याख्यान देते हुए जीवन और कार्यक्षेत्र में ईमानदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। इस गरिमामयी कार्यक्रम में महाप्रबंधक (ओएंडएम) श्री विनोद कुमार सिंह, महाप्रबंधक (सिविल) श्री संजय कुमार सहित पावर स्टेशन के समस्त अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में परियोजना सतर्कता अधिकारी श्री अतुल देवड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों, महिलाओं और बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री अतुल देवड़ा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Next Post

मानवता की मिसाल: गंभीर बीमारी से जूझ रही कर्मचारी के इलाज के लिए ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट ने दिए ₹7 लाख

Thu Nov 5 , 2026
ओंकारेश्वर, श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट ने अपने एक कर्मचारी के इलाज के लिए बड़ी सहायता प्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की है। ट्रस्ट में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत 25 वर्षीय सुश्री दिव्या सोलंकी की दोनों किडनियां खराब होने के बाद, मंदिर प्रशासन ने उनके इलाज के लिए […]

You May Like