अमेरिका में लोकप्रिय टिकटॉकर लेम हिरासत में

वॉशिंगटन, 08 जून (वार्ता) अमेरिका की एक संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसी दुनिया के सबसे प्रसिद्ध टिकटॉकरों में से एक खाबी लैम को वीज़ा समाप्त होने के कारण हाल ही में हिरासत ले लिया। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आइसीई) ने यूनिसेफ गुडविल राजदूत एवं लगभग 1380 करोड़ अधिक फॉलोअर्स वाले लोकप्रिय टिकटॉकर को छह जून को लास वेगास के हैरी रीड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था।

आईसीइ ने एजेंस फ्रांस-प्रेस (एएफपी) को दिए एक बयान में कहा,“इटली के नागरिक 25 वर्षीय सेरिंगे खाबाने लैम को छह जून को नेवादा के हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट (लास वेगास) पर इमिग्रेशन नियमों के उल्लंघन के कारण हिरासत में लिया गया।”

अधिकारियों के अनुसार, लैम 30 अप्रैल को अमेरिका आए थे,लेकिन जांच में पता चला कि उनके वीज़ा की समय-सीमा समाप्त हो गयी थी। हिरासत में लेने के दिन ही उन्हें रिहा कर दिया गया, जिसके बाद वह स्वेच्छा से अमेरिका से चले गये।

Next Post

विदेशी मुद्रा भंडार 1.2 अरब डॉलर गिरकर 691.5 अरब डॉलर पर

Sun Jun 8 , 2025
मुंबई, 08 जून (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आारक्षित निधि में भारी गिरावट आने से 30 मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.2 अरब डॉलर लुढ़ककर 691.5 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह […]

You May Like