
पांढुरना, देश की सुरक्षा एवं सेवा के लिए अग्निवीर में चयनित ग्राम रझाडिखापा के युवक रीतिक राधेश्याम डिगरसे का इंडियन आर्मी प्रादेशिक सेना में पद होने के बाद आज गांव लौटने पर ग्रामीणों ने इनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
ग्राम राझाडिखापा निवासी राधेश्याम डिगरसे के पुत्र रीतिक का अग्विीर में चयन होने के बाद उन्होंने कठिन प्रशिक्षण प्राप्त के बाद इनका हाल ही में इंडियन आर्मी प्रादेशिक सेना के पद पर चयन होने के बाद रविवार को यह परिजनों से मिलने गांव पहुंचने पर सर्वप्रथम इन्होंने ग्राम बड़ चिचोली के मुख्य चौराहें पर लगी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर प्रतिमा का नमन करते हुए पुष्पहार पहयाना,वहीं ग्रामीणों को रितिक डिगरसे के आने की बात पता चलते है,सैकड़ों ग्रामीणों ने इनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं बैंड बाजें तथा जमकर आतिशबाजी करते हुए रीतिक को सभी ने इनके घर तक पहुंचाया। इनका स्वागत करने के दौरान पूर्व जनपद सदस्य शेख नूर मोहम्मद,पूर्व उपसरपंच रामेश्वर किनकर,बड़चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश मालवीय,पूर्व सैनिक प्रणय इंगले, सुरेश किनकर,ओमकार जाधव,प्रफुल्ल तोते कर,मनोहर उघडे,सुमित सिन्हा,किरण उघडे,विक्की बनाईत,नरेश किनकर,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
बताया जा रहा है कि रितिक डिगरसे का बचपन से ही सपना था कि वह सेना में भर्ती होकर देश की सुरक्षा तथा सेवा करेंगा, इसके लिए उसने बचपन से ही गाव में कठिन परिश्रम किया,और अब जब उसका यह सपना सच होकर रितिक सेना में भर्ती होकर वापस गांव लौटने पर उनके परिजनों के साथ ही ग्रामिण बहुत अधिक खुश दिखाई दे रहें है।
