GRP-RPF की कार्रवाई,अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह पकड़ा

इंदौर. रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1.43 लाख रुपए बताई जा रही है.

रेलवे पुलिस अधीक्षक इंदौर संतोष कोरी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उनके पास से अलग-अलग कंपनियों के 13 मोबाइल फोन बरामद किए. आरपी अजय उर्फ बारिक पिता रूप सिंह चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बड़ी चुरलाई, थाना बरोठा, जिला देवास के कब्जे से 5 मोबाइल मिले, वहीं अनिल यादव पिता सुल्तान सिंह यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम गोहाड़ी, थाना सिरोंज, जिला विदिशा के पास से 4 मोबाइल मिले, जबकि सुनील हाटगले पिता अशोक हाटगले, उम्र 25 वर्ष, निवासी शेवाल वाडी, पचोरा, महाराष्ट्र जिसके पास से भी 4 मोबाइल बरामद किए गए है. इन आरोपियों में से एक पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है और आदतन अपराधी है. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि ये तीनों मिलकर रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में भीड़-भाड़ वाले समय पर यात्रियों के कीमती सामान खासकर मोबाइल चुराते थे और फिर उन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे.

Next Post

पुरी जैसा लग रहा था बड़ा फुहारा, संतो ने स्वर्णमई झाड़ू से बुहारा रास्ता 

Fri Jun 27 , 2025
जबलपुर। स्वामी जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान बड़े फुहारा पर 11 रथों का एक साथ भव्य स्वागत एवं 5 महाआरतीयों से आरती की गई फिर संतो द्वारा सोने की झाड़ू से रास्ता बुहारा गया। रथ यात्रा को नरसिंह पीठाधीश्वर जगद्गुरु नरसिंह दास महाराज, दंडी स्वामी प्यारेनंद महाराज, महामंडलेश्वर अखिलेश्वरनंद गिरी […]

You May Like