चार साल से बंद पड़ी गुंजारी की सोलर स्ट्रीट लाइट सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत

ओंकारेश्वर: ओंकारेश्वर के समीप स्थित ग्राम गुंजारी में एनटीपीसी खरगोन (आरएंडआर) द्वारा 6 साल पहले चार प्रमुख स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। दो साल बाद ही मेंटेनेंस के अभाव में चारों लाइट बंद हो गई। ग्राम गुंजारी के ग्रामीणों के द्वारा कई बार एनटीपीसी अफसरों से लाइट सुधारने की मांग कर चुके है लेकिन कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है।

एनटीपीसी के अफसरों का कहना है कि हमने ग्राम पंचायत कोठी को हैंडोवर कर दिया अब ग्राम पंचायत स्ट्रीट लाइट सुधारने का कार्य करेगी गुंजारी निवासी दिलीप वर्मा ने सोमवार को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर बताया कि गणगौर पर्व चालू हो गया है ग्राम की स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी होने से रात के समय में ग्राम के चौराहे पर अंधेरा पसरा रहता है जिससे ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एनटीपीसी और ग्राम पंचायत को कई बार शिकायत की गई लेकिन दोनो विभाग एक दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे है जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Next Post

कलेक्टर से बोले सिंधिया, एक-एक आवेदन धर्मग्रंथ की तरह पूजो

Mon Mar 31 , 2025
गुना:केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र गुना की बमौरी विधानसभा मुख्यालय पर जनसुनवाई शिविर लगाया। इस शिविर में 700 से ज्यादा लोगों ने सिंधिया को आवेदन दिए, जिनमें से 118 शिकायतों का सिंधिया की मौजूदगी में अधिकारियों ने तुरंत निराकरण कर दिया।बमौरी […]

You May Like