सीहोर। जय आदिवासी युवा शक्ति और सर्व आदिवासी समाज ने शहर में विशाल चल समारोह निकाला गया. पारंपरिक वेशभूषा में तीर कमान ढोल मादान लेकर दस हजार से अधिक युवक-युवती बुजुर्ग बच्चों के साथ चल समारोह में शामिल हुए. चल समारोह में विभिन्न अलग-अलग टोालियों में आदिवासी छात्र-छात्राएं नाचते गाते हुए चल रहे थे. तीर कमान भला लिए बुजुर्ग आकर्षण का केंद्र बने रहे. बच्चे बूढ़े और जवान पारंपरिक कपड़ों में सजे धजे दिखाई दिए. बाल विहार मैदान में सामाजिक सभा में समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं विशिष्ट जनों का स्मृति चिन्ह और संविधान की पुस्तक भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया. कार्यक्रम में नपाध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता की अनुशंसा पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने, और आदिवासी समाज के लिए धर्मशाला बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने और निर्माण कार्य करने की घोषणा की. कार्यक्रम में कैलाश जामले, बीएस जामोद, डॉ ओमप्रकाश धुर्वे, श्रीमती निर्मला बारेला, प्रहलाद सस्त्या, विपिन सास्ता, प्रताप सिंह, राजकलाम, गेंदराम पटेल, दिनेश जामले, बाबूलाल मालवीय, कमल कीर, सुनील कटारा, कमलेश दोहरे, कृष्णा सूर्यवंशी, इंदरसिंह पटेल, दीपक नावड़े, गुलाब सिंह मोरी, जगन पटेल, देवीसिंह पटेल, निशा भवरसिंह मौजूद थे.
