आयुक्त ने ली स्वच्छता सर्वेक्षण की समीक्षा बैठक
इंदौर: स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर आयुक्त ने जोन वार समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उन्होंने स्वच्छता गाइडलाइन का पालन करने एवं सभी काम समय सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए. साथ ही सफाई मित्रों की भूमिका बताए हुए हर वार्ड में बेहतर हजारी सेंटर का निर्माण करने की आवश्यकता बताई.आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने सिटी बस ऑफिस में बैठक ली. बैठक में समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई, उपयंत्री एवं अन्य विभागीय अधिकारी को स्वच्छता के नियमों की जानकारी दी.
इस दौरान आयुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत निगम स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जोनवार समीक्षा की. आयुक्त द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण की गाइडलाइन अनुसार सभी कार्यों की समय सीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. उन्होंने सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए शहर के सभी वार्डों में बेहतर हाजिरी सेंटर का निर्माण करने का कहा है. हाजिरी सेंटरों पर सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करने के आदेश दिए, ताकि वे वहां आराम से बैठ सकें एवं भोजन कर सकें. साथ ही, इंडोर गेम्स जैसे टेबल टेनिस, कैरम बोर्ड एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों की व्यवस्था भी करने को कहा है, जिससे सफाई मित्रों को आराम के साथ मनोरंजन की सुविधा मिल सके.
सभी अपनी फील्ड में रहें
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वच्छता सर्वेक्षण के सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें. इंदौर को एक बार फिर स्वच्छता में शीर्ष स्थान दिलाने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें. सभी अपनी फील्ड में रहे स्वच्छता सर्वेक्षण की टूल किट का अध्ययन कर,उसका पालन करें
