भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर बाद इंदौर के दौरे पर जा रहे हैं, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम उज्जैन में निर्धारित है।इससे पहले सीएम डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था के पर्व छठ पूजा की बधाई दी।
उन्होंने लिखा, भगवान सूर्य की उपासना एवं लोक आस्था के पावन पर्व छठ पूजा पर बिहार सहित सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! यह दिव्य पर्व मानव और प्रकृति के बीच आस्था, कृतज्ञता तथा संतुलन का प्रतीक है। छठी मईया से प्रार्थना करता हूं कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए।
