पंचांग 26 अगस्त 2025:-
रा.मि. 04 संवत् 2082 भाद्रपद शुक्ल तृतीया भौमवासरे दिन 12/40, हस्त नक्षत्रे दिन-रात, साध्य योगे दिन 1/22, गर करणे सू.उ. 5/40 सू.अ. 6/20, चन्द्रचार कन्या पर्व- हरितालिका तीज व्रत, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.
——————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 26 अगस्त 2025
वर्ष के प्रारंभ में नवीन कार्यो में रूचि एवं सफलता प्राप्त होगी, व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा, वर्ष के मध्य में सत्ता सुख प्राप्त होगा,स्थाई लाभ का योग है, वर्ष के अन्त में माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, अत्याधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी, अधिकारी वर्ग से मतभेद हो सकता है.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य से मन अशांत रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को स्थाई लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिकारों में वृद्धि होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मतभेद हो सकता हे, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा.
——————————————————–
आज का भविष्य- मंगलवार 26 अगस्त 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक शांत, स्वाभिमानी, अपने कार्य के प्रति सजग रहने वाला होगा. लोकप्रिय होगा. बालक जब क्रोधित होग, तब जल्दी शांत नहीं होगा. अपने मनमर्जी का मालिक होगा. अन्याय को कभी सहन नहीं करेगा. विद्या के क्षेत्र में अग्रणी होगा.
——————————————————–
मेष- नौकरी में मनचाहा स्थान मिल सकता है. भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. नया कार्य बनने का योग है. रूका हुआ कार्य बनेगा.
वृषभ- निर्माण के कार्यों में प्रगति होगी. प्रियजनों से मुलाकात होगी. किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. रोगी की चिन्ता रहेगी. प्रवास का योग है.
मिथुन- जीवनसाथी का सुख सहयोग रहेगा. मित्रों के सहयोग से लाभ में वृद्धि होगी. किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से प्रसन्नता रहेगी. सम्मान प्राप्त होगा.
कर्क- धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. झगडों से परेशान होकर काम छोडने का मन बन सकताहै. मानसिक सुख एवं संतोष रहेगा. पदोन्नति का योग है. कार्यों की अधिकता रहेगी.
सिंह- आय कम एवं व्यय अधिक होगा. किसी बात को लेकर मन खिन्न हो सकता है. सोचे हुये कार्य बनेंगे. कामकाज में महिला की सलाह उपयोगी रहेगी.
कन्या- मान सम्मान की प्राप्ति होगी. राजनैतिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. खर्च अधिक होगा. धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी. मानसिक सुख, सौहाद्र्र बना रहेगा.
तुला- मानसिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी. स्त्री का सुख सहयोग मिलेगा. रोजगार संबंधी शुभ समाचार मिलेगा.कोई अच्छा अवसर मिलेगा. वाहन चलाते समय सावधानी रखें.
वृश्चिक- कार्यों में उतार चढ़ाव आ सकता है. लेकिन अंत में स्थिति अनुकूल बन जायेगी. आकस्मिक धन मिलेगा. नवीन योजनाओं का शुभारम्भ होगा. रमणीक स्थल की सैर होगी.
धनु- मित्रों के सहयो से कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी. अनावश्यक कार्यों को टों. खर्च की अधिकता रहेगी. संतान की चिंता रह सकती है. संयम रखें.
मकर- व्यापार में प्रगति होगी. धार्मिक कार्यो में रूचि बनी रहेगी. धार्मिक यात्रा सम्भव है. समय पर कार्य पूरा होगा. कुछ मन:स्थिति खिन्न रह सकती है. व्यस्तता रहेगी.
कुम्भ- टालमटोल के चलते कामकाज में परेशानी हो सकती है. शत्रुओं से सावधान रहें. आर्थिक कार्यों का समाधान होगा. सुखद एवं मनोरंजन कार्यों में व्ययभार बढ़ेगा.
मीन- संतान का सुख, सहयोग रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आत्मविश्वास एवं मनोब बना रहेगा. दूर-दराज की यात्रा होगी. मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
——————————————————–
व्यापार-भविष्य:
भाद्रपद शुक्ल तृतीया को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से गुड, खांड, शक्कर व मिठाईयों में तेजी का रूख रहेगा. गेहूं, जौ, चना, अनाजों में नरमीं रहेगी. वायदा विचार आज पिछले दिन के बने भाव में ऊँचें उठेंगे, उसी में तेजी होगी. भाग्यांक 3633 है.
——————————————————–
