ईद पर सड़कों पर उतरे एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जबलपुर: ईद-उल-फितर के पावन पर्व पर अमन-चैन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने आज सुबह स्वयं शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और फील्ड पर तैनात जवानों का उत्साह बढ़ाया।एसपी सम्पत उपाध्याय ने शहर के ओमती, लार्डगंज, गोहलपुर, हनुमानताल और बेलबाग जैसे प्रमुख क्षेत्रों का सघन दौरा किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने मस्जिदों और प्रमुख चौराहों पर लगाई गई पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण किया।

उन्होंने मौके पर उपस्थित राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो और त्योहार का उत्साह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। ड्यूटी के बीच जब कप्तान खुद जमीन पर उतरे, तो पुलिसकर्मियों का मनोबल भी बढ़ा। श्री उपाध्याय ने धूप और चुनौतियों के बीच तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने बेहतरीन ड्यूटी के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Next Post

जैव विविधता प्राधिकरण ने आक्रामक विदेशी प्रजातियों को लेकर गठित की विशेषज्ञ समिति

Sat Mar 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 मार्च (वार्ता) सरकार ने देश भर में आक्रामक विदेशी प्रजातियों से उत्पन्न लगातार बढ़ रहे पारिस्थितिक, सामाजिक और आर्थिक जोखिमों से निपटने के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। समिति का गठन पर्यावरण और वन मंत्रालय के तहत, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण […]

You May Like