
सतना:माधवगढ़ में चोरी करने के उद्देश्य से घर में घुसकर अकेली बृद्ध महिला से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाली सनसनीखेज घटना का खुलासा कोलगवां पुलिस ने किया है.इस घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.नगर पुलिस अधीक्षक डी.पी. सिंह चौहान और थाना प्रभारी कोलगवा निरीक्षक सुदीप सोनी ने घटनाक्रम की जानकारी देते बताया कि फरियादी बृजकिशोर सोनी पिता राम खेलावन सोनी उम्र 73 वर्ष निवासी माधवगढ़ ललान मोहल्ला थाना कोलगंवा जिला सतना ने थाना उपस्थित आकर दर्ज कराया कि माधवगढ़ में मेरे घर के दो तीन घर के अंतर में मेरी चाची देवगनी सोनी का घर है जहा पर देवमनी सौनी घर पर अकेली रहती है उनके बाल बच्चे सतना में रहते हैं।
शुक्रवार को सुबह करीब 07.00 बजे बृजकिशोर सोनी नदी तरफ शौच क्रिया करने के लिए जा रहा था तभी देखा कि चाची देवगनी सोनी के घर का ताला खुला था, तब पास जाकर देखा तो उनके घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था, अंदर जाकर दूसरे कमरे में देखा तो चाची दिवगनी सोनी बिस्तर के पास जमीन में पड़ी थी उनके मुंह में कपड़े ठूसे थे देवमनी के सिर, माथे एवं चेहरे में गंभीर चोट थी खून निकला था बेहोशी की हालत में थी मौके पर एक चाकू तथा राड पड़ा हुआ था।
कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करने के लिए रात्रि में घर में घुसा होगा चाची के जाग जाने के कारण उनके ऊपर जानलेवा हमला का चोट पहुंचाया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोलगवां जिला सतना में अपराध धारा 331(8) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।दौरान विवेचना के पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पृथक-पृधक टीमें गठित की गई। सभी को अलग-अलग टास्क देकर कार्य में लगाया गया।
प्राप्त जानकारी के आधार पर संदेही इन्द्रजीत उर्फ छोटू चिकवा, उदय द्विवेदी एवं प्रांशू उर्फ अल्लू चिकवा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जो घटना घटित करना स्वीकार बताए कि गुरुवार की दरम्यानी रात लगभग 11-12 बजे तीनो लोग मड़फा मंदिर माधवगढ़ नदी के किनारे बैठकर गांजा सिगरेट पी रहे थे, उसी दौरान तीनों आरोपियों ने मिलकर उदय द्विवेदी के घर के सामने अकेले रहने वाली सोनी वृद्ध महिला के घर में चोरी करने की योजना बनाये। फिर तीनों लोग रात करीवन 02.00 बजे उदय द्विवेदी के घर से ताला तोड़ने के लिये एक लोहे का सरिया व एक चाकू अपने पास रखकर वृद्ध महिला घर पहुंचे, जहां चैनल गेट में अंदर से ताला बंद था तो तीनों मिलकर ताला तोड़े और अंदर घूसकर शटर बंद कर लिये।
चोरी करने के दौरान खटपट की आवाज सुनकर महिला जग गई और आरोपियों को पहचान गई तब आरोपियों ने महिला को पकड़कर बिस्तर में पटक कर अपने पास रखे चाकू एवं सरिया से महिला के सिर एवं पेट में घातक बार किए जिससे महिला बेहोश हो गई उसके बाद आरोपीगणों ने उसके घर से सोने चांदी के जेवरात जिसमें चांदी की दी तीन पायल, एक चांदी का बाज, एवं सोने के लाकेट बाला मंगलसूत्र जो लाल धागे में गुथा हुआ था तथा एक काली मुरिया बाला मंगलसूत्र जिसमे दो सोने के छोटे लाकेट लगे हुये थे उसे बोरी में भरकर अपने अपने घर भाग गए और बाद में उसका आपस में बंटवारा कर लिए।
आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर विस्तृत पूछताछ जारी है एवं चोरी गया महरुका बरामद किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रकरण में साक्ष्य के आधार पर अन्य धाराओं का भी इजाफा किया जाएगा।इस कार्यवाही में निरीक्षक सुदीप सोनी, जनि अखिलेश्वर तिवारी, प्र. आर. बुजेश सिंह, प्र.आर. रजनीश साकेत, आरक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, आरक्षक आकाश द्विवेदी, आरक्षक शिवम शुक्ला, आरक्षक धर्मेन्द्र पटेल, आरक्षक शहंसाह खान, आरक्षक सुरेश मिश्रा, आरक्षक प्रशांत फौहा, आरक्षक विवेक पाण्डेय, सैनिक ओमप्रकाश द्विवेदी, सैनिक विजय सिंह, साबयर सेल सतना से उनि अजीत सिंह, सउनि दीपेश कुमार, प्र. आर. सदीप तिवारी एवं प्र.आर. विपेन्द्र मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।
