शक्कर में मांग, खाद्य तेलों में मजबूती, दलहन- दाल में लिवाली से तेजी, चावल सामान्य

इंदौर, 22 मार्च (वार्ता)। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग रही। खाद्य तेलों के भाव ऊंचे हुए। मूंगफली तेल महंगा बिका। तिलहन में लिवाली रही। दलहनों के साथ दाल में मांग से मजबूती दर्ज की गई। चावल में खरीदी बनी रही।

किराना बाजार

सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग रही। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा बूरा,‌ दिसावर के साथ बना रहा। खोपरा गोला तथा हल्दी में ग्राहकी रही, इससे तेजी हुई।

तेल-तिलहन

खाद्य तेलों में खरीदी से तेजी दर्ज की गई। आज मूंगफली तेल बढ़कर बिका। तिलहन में उठाव से सरसों ऊंची बिकी। सोयाबीन में उठाव बना बताया गया।

दाल-दलहन

संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज मजबूती लिए रहा। आज चना के साथ मसूर महंगी बिकी। दालों में लिवाली बताई गई। आज चावल में पूछपरख रही।

Next Post

कपास्या खली में स्थिरता

Sat Mar 22 , 2025
इंदौर, 22 मार्च (वार्ता) पशुआहार कपास्या खली से तेजी हुई। कपास्या खली इंदौर 2100, कपास्या खली देवास 2100, कपास्या खली उज्जैन 2100, कपास्या खली खंडवा 2075 कपास्या खली बुरहानपुर 2075 रुपये प्रति 60 किग्रा.। कपास्या खली अकोला 2925 रुपये प्रति क्विंटल। भाव टैक्स पेड हैं। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like