बकायेदारों को अंतिम नोटिस, 1 अप्रैल से लगेगी दुगनी पेनाल्टी

जबलपुर:राजस्व वसूली अभियान में नगर निगम ने तेजी लाते हुए बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी किए है। अब एक अप्रैल से दुगनी पेनाल्टी लगेगी। दरअसल निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार नगर निगम के राजस्व विभाग ने वित्तीय वर्ष के अंत में कर संग्रहण को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। संभागीय अधिकारी, संभाग क्रमांक 02 (कछपुरा) द्वारा बकाया करों की वसूली के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

नगर निगम ने बड़े बकायेदार, दलजीत सिंह बग्गा मदन महल वार्ड-15 और खटवानी सेल्स एण्ड प्रा.लि. स्वामी वीरेन्द्रपुरी वार्ड को बकाया कर राशि जमा करने हेतु नोटिस जारी किया है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए समय पर करों का भुगतान अनिवार्य है। निगम द्वारा जारी लेजर रिपोर्ट के अनुसार, दलजीत सिंह बग्गा कुल 8,92,531 रुपये एवं खटवानी सेल्स एण्ड प्रा.लि. कुल राशि 2,86,998 रूपये की बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्व संग्रह को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम के विभिन्न विभाग एक साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। संभागीय अधिकारी ने राजस्व अधिकारी, फायर अधीक्षक और बाजार अधीक्षक को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शहर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि करदाताओं को बकाया करों की राशि जमा करने आज अंतिम दिन शेष है। कल यानी 1 अप्रैल से समस्त बकाया करों की राशि में दुगनी पेनाल्टी लगाकर वसूल की जायेगी।

Next Post

ईरान के शैक्षणिक और सांस्कृतिक केंद्रों पर हमले: मध्य पूर्व युद्ध का अनदेखा पहलू

Tue Mar 31 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) पिछले एक महीने से चल रहे मध्य पूर्व युद्ध का सबसे अनदेखा पहलू, अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान के विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सदियों पुराने सांस्कृतिक स्थलों पर किए गए हमले हैं। सबसे भीषण हमला—28 फरवरी को मीनाब गर्ल्स स्कूल पर हुआ मिसाइल हमला, जिसमें 165 से […]

You May Like