लारा दत्ता ने ब्यूटी स्टैंडर्ड पर दिया बड़ा बयान

लारा दत्ता का एक पुराना वीडियो में वह वहीदा रहमान के सवाल पर असली खूबसूरती का मतलब बताती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, मेहनत और पॉजिटिव सोच ही इंसान को सुंदर बनाती है।

फिल्म और ग्लैमर की दुनिया में खूबसूरती को हमेशा अहम माना जाता है, लेकिन इसको लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने कुछ साल पहले अपने विचार शेयर किए थे, जिनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बताती दिख रही है कि आखिर असली खूबसूरती क्या होती है।

वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो में दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान लारा दत्ता से एक दिलचस्प सवाल पूछती नजर आती हैं। वह उनसे पूछती हैं कि क्या एक खूबसूरत इंसान होना मुश्किल होता है। इस सवाल का जवाब देते हुए लारा दत्ता ने बेहद आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि असली खूबसूरती इंसान के अंदर होती है।

जज्बा ही असली खूबसूरती की पहचान
अगर किसी इंसान को खुद पर भरोसा हो, वह अपने सपनों पर विश्वास करता हो और जिंदगी की मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत रखता हो, तो वही असली सुंदरता है। जो इंसान अंदर से मजबूत होता है और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करता है, वही वास्तव में सुंदर कहलाता है। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, मेहनत और पॉजिटिव सोच इंसान को खास बनाती है। अगर किसी इंसान के अंदर जीतने का जज्बा हो और वह मुश्किल हालात में भी हार न माने, तो उसकी यही बातें उसे दूसरों से अलग बनाती हैं। जब इंसान अंदर से अच्छा और मजबूत होता है, तब खूबसूरत होना मुश्किल नहीं लगता।

मिस यूनिवर्स जीतकर रचा इतिहास
लारा दत्ता का यह जवाब उस समय काफी चर्चा में रहा था। दरअसल, उन्होंने 12 मई 2000 को मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने अपने आत्मविश्वास, समझदारी और शानदार जवाबों से जजों को प्रभावित किया था। लारा दत्ता की जीत भारत के लिए बेहद खास मानी गई थी। वह सुष्मिता सेन के बाद मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनी थीं। मिस यूनिवर्स बनने के बाद लारा दत्ता के लिए मनोरंजन जगत के कई दरवाजे खुल गए। उन्होंने मॉडलिंग, टीवी और फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई।

Next Post

‘टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं’, सलमान खान की पोस्ट ने फैंस को दी जिंदगी जीने की खास सीख

Mon May 4 , 2026
सलमान खान ने अपनी नई सोशल मीडिया पोस्ट में ‘टोपी’ का जिक्र करते हुए ईमानदारी और सही फैसले लेने की सलाह दी। उन्होंने फैंस को संदेश दिया कि न किसी को धोखा दें और न खुद धोखा खाएं। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज और […]

You May Like