पानी की समस्या पर इमलाई वासियों का चक्काजाम, दोपहर बाद खुला रास्ता

दमोह। शहर से लगे ग्राम इमलाई में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. सुबह से देर दोपहर तक ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर टेंट लगाकर चक्काजाम कर दिया.ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है. बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ. इससे नाराज होकर महिला-पुरुष बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए.खास रूप से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें प्रदर्शन स्थल पर देखने को मिलीं.सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीणों को समझाइश देते रहे, लेकिन ग्रामीण चक्काजाम खत्म करने को तैयार नहीं हुए.बाद में जनपद पंचायत सीईओ हलधर मिश्रा, तहसीलदार रॉबिन जैन, पीएचई विभाग के अधिकारी, नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, थाना प्रभारी अमित गौतम, नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, सरपंच रामरानी, उपसरपंच रमेश श्रीवास्तव, सचिव संजय राजपूत सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा.अधिकारियों ने ग्रामीणों को पानी की समस्या के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया.इसके बाद कहीं जाकर चक्काजाम समाप्त हो सका.चक्काजाम के कारण मंत्री, नेता, बड़े अफसर और विधायकों को वहां से निकलना था, लेकिन रास्ता बंद होने की वजह से उन्हें दूसरे रास्ते से जाना पड़ा.

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पंचायत के माध्यम से 10 टैंकर प्रतिदिन उन वार्डों में जाएंगे जहां पानी नहीं पहुंचता है।

Next Post

स्टार प्लस की नई जोड़ी :सैराब में लीड रोल में दिखेंगे मदिराक्षी मुंडले और रोहित चंदेल

Fri May 22 , 2026
मुंबई, 22 मई (वार्ता) स्टार प्लस के नए शो सैराब में लीड रोल में मदिराक्षी मुंडले और रोहित चंदेल की जोड़ी नजर आयेगी। पिछले एक हफ्ते से स्टार प्लस के बहुचर्चित आगामी शो सैराब के चेहरों को लेकर चल रही उत्सुकता, चर्चाओं और अनगिनत अटकलों के बाद अब आखिरकार इंतज़ार […]

You May Like