
भेरूंदा। मंगलवार को शाम 4 वजे देवमाता स्कूल के पास वाला फीटर से परमिट लेकर आउटसोर्स कर्मचारी गिल्लोर निवासी रुद्रप्रताप परते जैसे ही लाइट का फाल्ट जोड़ने लगा तभी धारा प्रभाव बिजली तारों में दौड़ने लगी और पलक झपकते ही रुद्र प्रताप खंभे पर ही जुलझने लगा ओर कुछ देर के बाद जमीन पर आ गया ओर वहां मोजूद लोगों ने घायल रुद्र प्रताप को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ओर शव परिजनों को सौंप दिया किन्तु परीजनो ने शव का अंतिम संस्कार ना करते हुए विभागीय कार्यालय के गेट पर शव को रखकर आंदोलन करने लगे परिजनों का आरोप है कि लाइनमेन ने गलत सूचना देकर या परमिट न लेकर रुद्र प्रताप को जानबूझकर खंभे पर फाल्ट जोड़ने चढ़ा दिया जिससे उसकी अकाल मौत हो गई अब हमारी मांग है कि जो भी इसके पीछे दोषी हो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय एवं परिजन को शासकीय नौकरी में रखा जा हंगामा की खबर लगते ही थाना पर प्रभारी घनश्याम सिंह दांगी परिजनों को मनाने पहुंचे लेकिन परिजन कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ही माने ओर शव का अंतिम संस्कार करने ले गए।
