
छिंदवाड़ा. नागपुर मार्ग पर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी पिस्टल सहित तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 01 जुलाई को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि इमलीखेडा चौक के पास ओम आदित्य धाम रेसीडेन्सी रोड पर एक व्यक्ति जिसने काले रंग का जिन्स पहना है अपनी कमर में एक देशी क पिस्टल रखा कर खड़ा हुआ है उक्त बात की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम की तुरंत मौके पर पहुंची और पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके पास रख एक देश पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस रखे हुए मिले. पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम हरिश चन्द्र पिता रामलाल फरकारे 31 साल निवासी बिसापुरखुर्द चौकी उमरानाला बताया.
