बरगी क्रूज हादसा: युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पर्यटन मंत्री के बंगले का घेराव और अर्थी जुलूस

भोपाल। जबलपुर के बरगी बांध में हुए क्रूज दुर्घटना को लेकर भोपाल में आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पर्यटन मंत्री के बंगले का घेराव किया और प्रतीकात्मक रूप से अर्थियां निकालकर विरोध जताया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जवाहर बाल भवन से शव यात्रा निकाली, जिसमें हादसे में मृत लोगों के प्रतीक के रूप में अर्थियां शामिल थीं। कार्यकर्ता जैसे ही आगे बढ़े, पुलिस ने प्रकाश तरण पुष्कर के पास बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया।

इसके बावजूद कार्यकर्ता आगे बढ़ने की कोशिश करते हुए बैरिकेडिंग के पास पहुंच गए, जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक अर्थियां बैरिकेडिंग की ओर फेंककर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित खत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने क्रूज हादसे के लिए पर्यटन मंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की।

वही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले समझाइश दी, लेकिन जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो हल्का बल प्रयोग कर उन्हें वहां से हटाया गया। उल्लेखनीय है कि बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे में 13 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद इस घटना को लेकर प्रदेश में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Next Post

वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी कप्तान सिंह का निधन

Sun May 3 , 2026
ग्वालियर। वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी कप्तान सिंह गुर्जर (गिरगांव) का आज रविवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से भाजपा कार्यकताओं में शोक व्याप्त है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like