सिस्सु में पांच दिवसीय आइस स्केटिंग ट्रेनिंग कैंप

केलांग, (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के केलांग एसडीएम रजनीश शर्मा ने बताया कि राज्य आइस स्केटिंग एसोसिएशन मनाली द्वारा लाहौल उपमंडल की ग्राम पंचायत सिस्सु में पांच दिवसीय आइस स्केटिंग ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आइस स्केटिंग ट्रेनिंग कैंप का आयोजन 10 से 14 जनवरी तक किया जाएगा।

श्री शर्मा ने जिला व प्रदेश के अन्य जिलों के आइस स्केटिंग सीखने वाले इच्छुक बच्चों से आग्रह किया है कि वह 10 जनवरी 2025 से पूर्व इस कैंप में भाग लेने के लिए 7018927519 मोबाइल नंबर पर अपनी रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित कर लें। उन्होंने जिला के अधिक से अधिक बच्चों से इस कैंप में भाग लेने का आग्रह किया है।

 

Next Post

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 113 रनों से हराया

Thu Jan 9 , 2025
हैमिल्टन (वार्ता) रचिन रविंद्र (79), मार्क चैपमैन (62) की शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को वर्षा बाधित मैच दिन-रात्रि एकदिवसीय मुकाबले में श्रीलंका को 113 रनों हरा दिया हैं। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय […]

You May Like