14 को अश्वनी परांजपे का शहर में होगा अभिनंदन

जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पराँजपे का पदभार ग्रहण के पश्चात प्रथम नगर आगमन आगामी रविवार 14 दिसंबर को होगा, उनके आगमन पर भव्य आगवानी कर स्वागत रैली निकाली जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर की अध्यक्षता एवं विधायक अशोक रोहाणी, निगम अध्यक्ष रिकुंज विज की उपस्थिति में भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में जिला पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम, स्वागत रैली एवं समापन सभा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए गए।
कुछ ऐसा रहेगा मार्ग
महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर स्वागत रैली निकाली जाएगी जो पिसनहरी की मढ़िया से प्रारम्भ होंगी वहां से त्रिपुरी चौक, पंडा की मढ़िया, शाहीनाका, संजीवनी नगर मेन रोड, कछपुरा ब्रिज, लेबर चौक, यादव कॉलोनी, रानीताल चौक होते हुए भाजपा कार्यालय में समाप्त होंगी, जहाँ पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया है।

Next Post

महाकाल मंदिर में मोबाइल ले जाना नहीं होगा आसान, प्रतिबंध लगाने की तैयारी

Fri Dec 12 , 2025
उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. पुराने वर्ष के समापन और नए वर्ष की शुरुआत के मौके पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान है. इसी भीड़ को व्यवस्थित करने और मंदिर की गरिमा को बनाए रखने के […]

You May Like