चांदनी चौक के सांसद प्रवीन खण्डेलवाल 26 को ग्वालियर आयेंगे, जीएसटी राहत उत्सव मनेगा

ग्वालियर: कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) जीएसटी राहत उत्सव मनाने जा रहा है। इसके लिये कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक के सांसद प्रवीन खण्डेलवाल 26 अक्टूबर, रविवार को ग्वालियर आयेंगे।कैट के प्रवक्ता नीरज चौरसिया, अंशुल गुप्ता ने बताया कि ग्वालियर अंचल के 16 व्यपारियों को व्यापार गौरव की उपाधि से सम्मानित किया जायेगा।

कार्यक्रम संयोजक राहुल अग्रवाल,सह-संयोजक कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि दीपावली मिलन एवं अन्नकूट कार्यक्रम शगुन मेरिज गार्डन सिटी सेंटर ग्वालियर पर सांय 6 बजे से आयोजित होगा । समारोह के मुख्य अतिथि प्रवीन खण्डेलवाल होंगे। कैट जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, महामंत्री विवेक जैन कोषाध्यक्ष मयूर गर्ग ने सभी 1700 सदस्यों से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Next Post

पश्चिम एशिया में युद्ध विराम समझौते के बीच ट्रम्प करेंगे मिस्र, इजरायल का दौरा

Sat Oct 11 , 2025
वाशिंगटन, 11 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रविवार को पश्चिम एशिया की यात्रा करेंगे जहां वह गाजा युद्ध विराम समझौते के बाद क्षेत्रीय शांति निर्माता के रूप में अपनी कथित भूमिका को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। राष्ट्रपति ट्रम्प सोमवार सुबह इजरायल पहुंचेंगे जहां उनके नेसेट को संबोधित […]

You May Like

मनोरंजन