
नवभारत न्यूज
दमोह। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद जी के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर संभाग योगेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में लोकायुक्त इकाई सागर की ट्रेप कार्यवाही। आवेदिका रामसखी पटैल निवासी अभाना तहसील दमोह जिला दमोह है,आरोपित गीतेश दुबे पटवारी हल्का अभाना तहसील दमोह जिला दमोह को रिश्वत लेते पकड़ा। घटनास्थल ग्राम पंचायत भवन, ग्राम पंचायत अभाना तहसील दमोह जिला दमोह है।
रिश्वत राशि 20000/- रुपये बताई गई। विवरण-आवेदिका राम सखी पटैल निवासी अभाना के पैतृक मकान के जाने का रास्ता खुलवाने के ऐवज में पटवारी गीतेश दुबे द्वारा 30000 रूपए की रिश्वत की मांग की गई, जिसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस सागर में की गई. शिकायत का सत्यापन करने पर शिकायत सही पाई गई. सत्यापन उपरांत आज दिनांक को ट्रेप की कार्रवाई की गई. जिसके दौरान आरोपी पटवारी गीतेश दुबे को 20,000/- रूपये रिश्वत लेते हुए आज दिनांक 08/01/25 को रंगे हाथों पकड़ा गया. ट्रेपकर्ता अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक मंजू सिंह व ट्रेप दल सदस्य निरीक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक सुरेंद्र सिंह,राघवेन्द्र सिंह, आरक्षक गोल्डी पासी , आदेश तिवारी, चालक मदन एवं दो स्वतंत्र पंचसाक्षी रहे।
