शिवराज का सतना प्रवास: श्रद्धांजलि,कुशलक्षेम और शहीद की प्रतिमा का अनावरण

सतना: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना प्रवास के दौरान दिवंगत जनप्रतिनिधियों के परिजनों से मिल कर उन्हें ढ़ाढस बंधाया और दिवंगतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने रामपुर बघेलान में विधायक विक्रम सिंह के पिता एवं पूर्व राज्यमंत्री स्व. हर्ष नारायण सिंह, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के पितामह स्व. जीवनदास बागरी, पूर्व महापौर ममता पांडेय की पुत्रवधु, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य स्व. लक्ष्मी यादव व स्व. दयानंद कुशवाहा, श्रीरामदास मिश्रा की धर्मपत्नी तथा अपने सहयोगी मोनू सिंह परिहार के पुत्र अभिनव सिंह परिहार को श्रद्धांजलि दी।

चौहान ने जिला अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक शकरलाल तिवारी की कुशलक्षेम भी जानी। इसी दौरान उन्होंने शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अमर शहीद पद्मधर सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर मां के नाम एक पौधा कार्यक्रम में पौधा रोपा और युवा संसद में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद गणेश सिंह, मंत्री प्रतिमा बागरी, विधायक, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

खराब फसल के साथ प्रदर्शन, किसान स्वाभिमान तिरंगा रैली निकली

Fri Sep 12 , 2025
भैरूंदा। सोयाबीन की फसल और क्षेत्र की सड़कों को लेकर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय हवेली के नेतृत्व में कांग्रेस ने गोपालपुर के बंजारी बालाजी मंदिर से पूजा अर्चना एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर गोपालपुर से भैरूंदा तक लगभग 20 किलोमीटर किसान स्वाभिमान तिरंगा यात्रा निकाली. श्री पटेल ने […]

You May Like